ई से बनने वाले शब्द | ी की मात्रा से बनने वाले शब्द

वर्णमाला में चौथे स्थान पर 'ई' को रखा गया है, इसकी मात्रा 'ी' के रूप में दर्शित होती है। 'ई' स्वर व मात्रा से बनने वाले शब्दों को 'आ' की तरह जोर देकर यानि दीर्घ ध्वनि के साथ पढ़ना होता है। जबकि 'इ' के शब्दों को लघु ध्वनि के साथ पढ़ा जाता है। 

यहॉं पर हम कुछ शब्दों को पढ़ेंगे जो 'ई' स्वर एवं 'ी' मात्रा से मिलकर बनते हैं। 

खीज, नीम, पीपल, रानी, राजी, ईरान, ईख, रईस, भारी, रीछ, क्षीर सागर, चाची, चीख, चील, लीची, ईश, विनयी, विजयी, खाली, लीक, नीरज, नीरजा, जानी, नीरस, सामी, ममी, मामी, गायत्री, त्रिपक्षीय, द्विपक्षीय, अनिष्टकारी, विनाशकारी, ईकारांत, नई, कई, आई, बुलाई, सिंधी, पंजाबी, मराठी, नाकामी, कामयाबी, कसरती, नीलामी, निदान, नादानी

उपरोक्त वर्ण जिनमें 'ी' की मात्रा प्रयोग हुई है, उनको दीर्घ ध्वनि के साथ पढ़ा जाएगा। खास बात यह है कि यह ध्वनि वर्ण के बाद जुड़ेगी, जैसे नशीली में 'न' के बाद 'श' की ध्वनि फिर 'ी' ध्वनि पढ़ी जावेगी और वह भी दीर्घ रूप में।

हालॉंकि यह शब्द विशेष रूप से 'ई' एवं 'ी' की मात्रा को समझाने के लिए हैं परंतु इन शब्दों में 'अ' लेकर 'ी' तक सभी स्वर एवं मात्रा का प्रयोग हुआ है इसलिए इनमें 'ई' के नियम के साथ—साथ 'अ', 'आ', 'इ' के नियमों का भी ध्यान रखा जाकर शब्दों को पढ़ा जावेगा।

अब हम कुछ वाक्य पढ़ेंगे जो 'अ' से लेकर 'ई' तक सभी स्वर एवं मात्राओं से मिश्रित होंगे।

1. कमला, जल्दी इधर आ, रमा, चली गई, जा, मनाकर वापिस घर ला।
2. सतीश, नफरज का बीज मत डाल, साजिश मत कर, प्रगतिशील बन।
3. अमर, नदी पर जाकर गागर भरकर पानी ला।
4. इनामी आतंकवादी, पकड़ा गया। सजा हुई, वह मारा गया।
5. रजनीश, ईख मत चबा। गन्ना ला, रस निकालकर लस्सी बना।

उपरोक्त वाक्यों को 'अ' से लेकर 'ई' तक के सभी स्वर मात्रा को ध्यान में रखकर ही पढ़ना है।