टाइपिंग के दौरान 'कि और की' जैसी व्याकरण त्रुटि से आप आसानी से बच सकते हैं, बस यह छोटा सा तथ्य जान लीजिए।
मित्र, अगर आप हिन्दी व्याकरण से ज्यादा परिचित नहीं हैं तो टाइपिंग के दौरान आपसे 'कि और की' जैसी व्याकरण वाली त्रुटियॉं जरूर हो जाती होंगी। लेकिन हम आपको एक आसान सी थ्योरी बताने जा रहे हैं जिससे आप न केवल इन त्रुटियों से आसानी से निजात पा सकते हैं बल्कि आप भविष्य में इन त्रुटियों को दोहराएंगे भी नहीं।
'की' का प्रयोग : एक कहावत है कि राजनेता बड़ा आदमी, बड़ा ताकतवर होता है और जो उनके साथ जुड़ता है, वह भी बड़ा माना जाता है यानि संबंध बड़ा होता है। संबंध अच्छे होंगे तो थोड़ी बहुत पावर राजनेता से संबंध रखने वाले के पास भी होगी। यानि बड़े लोग, बड़ी बात, वजन वाली बात! बड़ी जगह पर बड़ा आदमी, यानि 'की'
'की' संबंध को और स्वामित्व को प्रदर्शित करता है यानि कर्ता के साथ किसी का संबंध जोड़ने के लिए 'की' का प्रयोग होता है। इस थ्योरी को उदाहरण के जरिए आसानी से समझा जा सकता है। चलिए देखते हैं कुछ उदाहरण :

1. राजू ने कहा कि वह राजा की कमर तोड़ देगा।
2. ऐसा माना जाता है कि आतंकी संगठन की जड़ें पाकिस्तान में मौजूद हैं।
उपरोक्त उदाहरण में कमर का संबंध राजा से है इसलिए राजा और कमर के मध्य 'की' का प्रयोग हुआ। इसी प्रकार से जड़ का संबंध संगठन से है अत: यहॉं पर भी 'की' का प्रयोग हुआ है।
'कि' का प्रयोग : कहते हैं छोटा आदमी हमेशा परिस्थितियों की चपेट में पिसता है, गुलामी करता है। ठीक इसी प्रकार से जब भी परिस्थिति वाली बात होती है, क्रिया की बात होती है, तब 'कि' का प्रयोग होता है। इस थ्योरी को आप इन उदाहरण से आसानी से समझ सकेंगे।
1. उसने कहा कि वह उसको नहीं जानता।
2. सीता की मॉं ने नन्दु से पूछा कि सीता ने खाना खाया कि नहीं।
3. पीड़िता ने बताया कि वह यहीं पर आरोपी से मिली थी।
संक्षेप में कहा जाए तो क्रिया होने के बाद केवल 'कि' ध्वनि प्रकट होती है, जैसे — कहना चाहता हूॅं कि, बताया है कि, संदेश आया है कि, वह गया है कि नहीं आदि।
आशा है आप समझ गए होंगे कि 'की' और 'कि' के मध्य क्या अंतर है और कहॉं पर इनका प्रयोग होता है। चलिए कुछ और उदाहरण आपके साथ शेयर करते हैं ताकि आप इस चीज को ठीक से समझ सकें।
1. राम की माता जी ने कहा कि वह राम की बुराई जरा भी नहीं सुनेंगी।
2. गीता की कार पंक्चर हो जाने से वह अपनी दोस्त रिया की स्कूटी पर गई।
3. अध्यक्ष जी, सदन की स्थिति ऐसी है कि यहॉं पर बैठा हर संसद स्वयं को शेर समझ रहा है।
अगर उपरोक्त जानकारी को लेकर आपका कोई प्रश्न है तो आप कमेंट्स के माध्यम से हमें बता सकते हैं या अगर आप किसी अन्य विषय पर लेख चाहते हैं तो कमेंट्स के माध्यम से हमें बता सकते हैं।

sponsored