कार्यवाही और कार्रवाई में अंतर

अगर आप टाइपिंग या स्टेनो की तैयारी कर रहे हैं तो कभी न कभी 'कार्यवाही और कार्रवाई में क्या अंतर है' यह प्रश्न जरूर आपके मस्तिष्क में आया होगा। चलिए जान लेते हैं कि 'कार्यवाही और कार्रवाई' का प्रयोग कहॉं और कैसे होता है।


कार्यवाही : कार्यवाही से तात्पर्य होता है निर्धारित प्रक्रिया या पूर्व निर्धारित प्रोसेस अर्थात् कार्यवाही शब्द का प्रयोग उन वाक्यों में किया जाता है जहॉं पर कार्य के रूप में निर्धारित प्रक्रिया का अनुसरण करने ​उल्लेख हो। उदाहरण के तौर पर एक वाक्य हम यहॉं पर आपको दिखा रहे हैं। 


Ex- आपातकाल लग जाने के कारण लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

कार्रवाई : 'एक्शन पर रिएक्शन' यानि कार्रवाई 'रिएक्शन' को इंगित करता है अर्थात् जहॉं किसी वाक्य में निर्धारित प्रक्रिया के बजाय तत्काल निर्णयात्मक, काबू में लाने, रोकने या अन्य किसी प्रकार की प्रक्रिया अमल में लाई जानी हो वहॉं पर 'कार्रवाई' का प्रयोग होता है।

इसे स्पष्ट समझने के लिए हम यहॉं पर एक उदाहरण दे रहे हैं जो यह स्पष्ट करेगा कि कार्रवाई किस प्रक्रिया को इंगित करता है।

Ex- भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर मंत्री जी द्वारा विभाग प्रमुख को संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निर्देश के पालन में संबंधित (दोषी) अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जॉंच की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

उपरोक्त परि​भाषा से आप समझ ही गए होंगे कि 'कार्यवाही और कार्रवाई' दोनों ही एक्शन के लिए प्रयोग की जाती हैं परंतु उनका अर्थ और प्रयुक्ति का स्थान भिन्न होता है। संक्षेप में कहा जाए तो कार्यवाही, पूर्व निर्धारित प्रक्रिया है और कार्रवाई, तत्काल लिया गया एक्शन होता है।

अब हम कुछ और उदाहरण इस संबंध में देखते हैं ताकि इन दोनों का अंतर पूर्णत: स्पष्ट हो सके।

1. केरल बाढ़ की सूचना मिलने पर प्रधानमंत्री जी द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
2. जब कोई शासकीय सेवक आचरण नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाती है।
3. न्यायिक कार्यवाही में महीनों लग जाते हैं क्योंकि पहले आरोपी को पकड़ो, उसे न्यायालय में पेश करो, आरोपों की जांच करो तब निर्णय मिलता है।
4. कातिल की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।


sponsored

उम्मीद है कि उपरोक्त उदाहरणों से आप समझ गए होंगे कि कार्रवाई और कार्यवाही में क्या अंतर है और यह कहॉं पर प्रयोग होते हैं। आशा है आप भविष्य में कार्रवाई और कार्यवाही के प्रयोग में त्रुटि नहीं करेंगे और न ही असमंजस में पड़ेंगे।